रायपुर की WRS दुर्गा पूजा के 60 साल पूरे! 💎 डायमंड जुबली पर क्या है खास? | Sathi Sandesh Live
**रायपुर की WRS कॉलोनी में दुर्गा पूजा की 60 साल पुरानी परंपरा, इस वर्ष मना रही है डायमंड जुबली।** श्री-श्री दुर्गा एवं लक्ष्मी पूजा समिति द्वारा आयोजित इस विशेष उत्सव की तैयारियों, ‘रासमती’ थीम और इको-फ्रेंडली बांस से तैयार होने वाले पंडाल की पूरी जानकारी जानिए साथी संदेश लाइव की इस खास बातचीत में।
समिति के अध्यक्ष डॉ. देवाशीष मुखर्जी ने एंकर शगुफ्ता शरीन से बातचीत में WRS दुर्गा पूजा के छह दशकों के इतिहास, तीन पीढ़ियों से चली आ रही परंपरा, असम से मंगाए गए बांस, कोलकाता के कारीगरों की कलाकारी और चार दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की।
इंटरव्यू में श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा एवं अग्निशमन की तैयारियों, बच्चों को मंच देने, स्थानीय कलाकारों की भागीदारी और सामाजिक-सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देने की पहल पर भी चर्चा की गई।
**विशेष बातचीत:** डॉ. देवाशीष मुखर्जी, अध्यक्ष, श्री-श्री दुर्गा एवं लक्ष्मी पूजा समिति, WRS कॉलोनी, रायपुर
**एंकर:** शगुफ्ता शरीन
**चैनल:** साथी संदेश लाइव (Sathi Sandesh Live)
रायपुर की दुर्गा पूजा, छत्तीसगढ़ की संस्कृति, धार्मिक आयोजन, स्थानीय समाचार और विशेष इंटरव्यू से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ें SathiSandesh.com और देखें साथी संदेश लाइव।
जय माता दी!