मंगलवार, 13 अक्तूबर 2026
सच्ची खबर, सबसे पहले
🔍 Search 📱 App

सेहत की पाठशाला: दवा नहीं, बदलें ये आदतें! क्या सच में फायदा?

📺 Sathi sandesh live
👁 46 Views
📅 10 अगस्त 2026
सेहत की पाठशाला, खान-पान और लाइफस्टाइल बदलकर बेहतर स्वास्थ्य की ओर बढ़ने की पहल। इस खास बातचीत में जानिए कैसे गलत खान-पान, अनियमित दिनचर्या और बदलती आदतें हमारी सेहत को प्रभावित कर सकती हैं। Sathi Sandesh Live की इस विशेष बातचीत में शैलेंद्र देशमुख से चर्चा हुई *“सेहत की पाठशाला”* की सोच और उसके काम करने के तरीके पर। यहां किसी बीमारी के इलाज का दावा नहीं किया जाता, बल्कि खान-पान, सोने-जागने का समय, पानी पीने की आदत, संतुलित भोजन और बेहतर लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर जागरूकता और आदतों में बदलाव पर जोर दिया जाता है। बातचीत में बाहर का खाना, जंक फूड, खाना बनाने में तेल का इस्तेमाल, खेती में कीटनाशकों का उपयोग, संतुलित भोजन, कैलोरी इनटेक, BMI और BMR जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। साथ ही जानिए कि शुगर, BP और थायरॉइड जैसी समस्याओं से जूझ रहे लोग अपनी जीवनशैली पर ध्यान देकर किन बातों को समझ सकते हैं।