शुक्रवार, 28 अगस्त 2026
Epaper Sathisandeshlive Contact
सच के साथ
🔴 ब्रेकिंग

दुर्ग जिला अस्पताल में ब्लड की कमी? CMO ने खोला बड़ा राज

📺 Sathi sandesh live
👁 12 Views
📅 10 अगस्त 2026
दुर्ग जिला अस्पताल, ब्लड बैंक, हमर क्लिनिक और बरसात की बीमारियों को लेकर CMO डॉ. मनोज दानी ने बड़ी जानकारी दी। ब्लड की उपलब्धता, अस्पताल की सुविधाएं, डेंगू-मलेरिया, डॉग बाइट और नशा मुक्ति केंद्र पर क्या बोले दुर्ग जिला अस्पताल के CMO? दुर्ग जिला चिकित्सालय को लेकर साथी संदेश लाइव की खास बातचीत में जिला अस्पताल के CMO डॉ. मनोज दानी ने कई महत्वपूर्ण सवालों के जवाब दिए। हाल ही में ब्लड उपलब्धता से जुड़े मामले के बाद ब्लड बैंक की व्यवस्था में क्या बदलाव किए गए? अस्पताल में सफाई की स्थिति, मरीजों को मिलने वाली सरकारी योजनाएं और आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज की सुविधा पर CMO ने क्या बताया? इसके अलावा हमर क्लिनिक में ताले क्यों लगे हैं, डॉक्टर और कर्मचारियों की कमी की क्या वजह है, जेनेरिक दवाइयों की उपलब्धता कैसी है और बरसात में डेंगू, मलेरिया, पीलिया, डायरिया व वायरल इंफेक्शन का क्या खतरा है—इन सभी मुद्दों पर विस्तार से बातचीत हुई। साथ ही डॉग बाइट के इंजेक्शन, नशा मुक्ति केंद्र, सोशल मीडिया पर बिना जांच के इलाज बताने वाले लोगों और जिला अस्पताल की सुविधाओं पर भी CMO ने महत्वपूर्ण जानकारी दी।