बुधवार, 14 अक्तूबर 2026
सच्ची खबर, सबसे पहले
🔍 Search 📱 App

गांधी जयंती पर SECL में Happy Run, स्वच्छता का लिया संकल्प

📺 Sathi sandesh live
👁 3 Views
📅 04 अक्तूबर 2026
गांधी जयंती के अवसर पर SECL मुख्यालय में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत Happy Run का आयोजन किया गया। यह रन वसंत विहार कॉलोनी से शुरू होकर गांधी उद्यान पहुंचकर संपन्न हुई। कार्यक्रम के दौरान SECL के CMD हरीश दुहन ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। Happy Run में SECL के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। इस दौरान सभी ने स्वच्छता की शपथ लेते हुए हर सप्ताह करीब दो घंटे श्रमदान करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।