शुक्रवार, 28 अगस्त 2026
Epaper Sathisandeshlive Contact
सच के साथ
🔴 ब्रेकिंग
होम > खेल > वनडे सीरीज से पहले, अचानक बाहर हुआ ये मैच विनर खिलाड़ी
खेल

वनडे सीरीज से पहले, अचानक बाहर हुआ ये मैच विनर खिलाड़ी

📅 11 जुलाई 2026

नई दिल्‍ली। भारत और इंग्‍लैंड के बीच 14 जुलाई से 3 वनडे मैचों की सीरीज का आगाज होगा। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम आज, शरिवार को बर्मिंघम पहुंची। सीरीज की शुरुआत से पहले भारतीय टीम को तगड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज हर्षित राणा वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। T20 वर्ल्ड कप से पहले घुटने की चोट के कारण चार महीने तक बाहर रहने के बाद वापसी करने वाले राणा टी20 सीरीज के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट के चलते आखिरी 2 टी20 से बाहर हुए थे। 

4 महीने बाद हुई वापसी

चार महीने के ब्रेक के बाद वापसी करते हुए राणा ने पांच मैच खेले। दोबारा चोट लगने से पहले उन्होंने कुल 14 ओवर ही फेंके थे। राणा को बेंगलुरु में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार हर्षित राणा की 'बाइसेप्स फेमोरिस' मांसपेशी में ग्रेड 1 का टियर (चोट) है।

 

वर्ल्‍ड कप नहीं खेल पाए थे

राणा को इस साल की शुरुआत में T20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले घुटने में चोट लग गई थी, जिसकी वजह से वह इस बड़े टूर्नामेंट में नहीं खेल पाए। शुरुआत में लगा था कि उन्हें कुछ समय के लिए खेल से दूर रहना होगा, लेकिन बाद में यह चार महीने के रिहैबिलिटेशन में बदल गया। चोट उम्मीद से ज्‍यादा गंभीर निकली और राणा को पूरा IPL 2026 सीजन भी छोड़ना पड़ा।

वरुण भी हुए थे बाहर

आयरलैंड के खिलाफ भारत की T20I सीरीज के दौरान उन्होंने कॉम्पिटिटिव क्रिकेट में वापसी की। 4 महीने बाद लौटे राणा ज्‍यादा दिन नहीं खेल पाए। स्पिनर वरुण चक्रवर्ती भी हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण T20I सीरीज के बाकी मैचों से बाहर हो गए थे।

Tags:
📌 संबंधित खबरें