मंगलवार, 13 अक्तूबर 2026
सच्ची खबर, सबसे पहले
🔍 Search 📱 App
होम > राजनीति > जंगल से नक्सलियों का मिट रहा नामोनिशान, ग्रामीणों के साथ सुरक्षाबलों ने ध्वस्त किया स्मारक
राजनीति

जंगल से नक्सलियों का मिट रहा नामोनिशान, ग्रामीणों के साथ सुरक्षाबलों ने ध्वस्त किया स्मारक

📅 04 अक्तूबर 2026

छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के बीच सुरक्षा बलों को एक और अहम सफलता मिली है। जंगलों में नक्सलियों के प्रभाव और उनके बनाए गए स्मारकों को हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में धनौरा थाना क्षेत्र के तोयापारा में नक्सलियों द्वारा बनाए गए लकड़ी के स्मारक को सुरक्षाबलों ने ग्रामीणों के सहयोग से ध्वस्त कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, इलाके में डीआरजी पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों की ओर से लगातार सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य जंगलों में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए डंप हथियार, विस्फोटक सामग्री और अन्य संदिग्ध सामान की तलाश करना है, ताकि क्षेत्र को संभावित आईईडी और विस्फोटक खतरों से मुक्त किया जा सके।

सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों की टीम तोयापारा इलाके में पहुंची। यहां नक्सलियों की ओर से बनाया गया लकड़ी का स्मारक मिला। सुरक्षा बलों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर इस स्मारक को ध्वस्त कर दिया।

सुरक्षा बलों का सर्चिंग अभियान अभी भी जारी है। जंगल के संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी और तलाशी की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों का फोकस नक्सल गतिविधियों से जुड़े ठिकानों और जंगलों में छिपाकर रखी गई सामग्री को तलाशने पर है।

ग्रामीणों की भागीदारी को भी इस अभियान में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सुरक्षा बलों और स्थानीय ग्रामीणों के बीच सहयोग से जंगलों में नक्सल प्रभाव को खत्म करने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्रवाई की जा रही है।

फिलहाल सुरक्षा बलों की टीमें इलाके में सर्चिंग कर रही हैं और संदिग्ध स्थानों की बारीकी से जांच की जा रही है।

Tags:
📌 संबंधित खबरें